आखिर क्यों Priyanka की इस फोटो पर सेलेब्स कर रहे हैं कमेंट? सोशल मीडिया पर हुई वायरल

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा (priyanka chopra) भले ही ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकि हैं लेकिन आज भी उनक दिल हिंदुस्तान में ही बसा हुआ है। सोशल मीडिया (social media) पर सक्रिए रहने वाली प्रियंका एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने खुद की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

प्रिंयका ने शेयर की थ्रोबैक फोटो इस वायरल फोटो में प्रियंका काफी यंग दिख रही हैं। बता दें कि यह तस्वीर उस समय की है जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड प्रितियोगिता में हिस्सा लिया था, उस वक्त वह महज 17 साल की थीं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)
वहीं फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी देसी गर्ल की इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं लारा दत्ता और दीया मिर्जा ने कमेंट में लिखा कि 'मुझे ये लड़की याद है।' इसके अलावा रितिक रोशन, कैटरीना कैफ, राज कुमार राव जैसे सेलेब्स ने भी प्रियंका के इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
वहीं अनुष्का के बाद अब ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खबरें छाई हुई हैं। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि वह अपने पति पॉप सिंगर निक जोनस (nick jonas) के साथ पूरी क्रिकेट टीम खड़ी करने की सोच रही हैं। जब प्रिंयका से पूछा गया कि उन्हें कितने बच्चे चाहिए तो एक्ट्रेस ने कहा कि 'मुझे इतने बच्चे चाहिए, जितने मेरे पास हो सकते हैं। एक क्रिकेट टीम भी।'
बात दें कि दोनों ने साल 2018 में 1 दिसंबर को जोधपूर में क्रिश्चियन और हिन्दू रीति-रिवाजों से भव्य तरीके से शादी रचाई थी जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं।
Miss World बनने के 20 साल बाद प्रियंका का बड़ा खुलासा- ताज पहनते वक्त खुल गई थी Dress
इस मामले में प्रियंका ने शाहरुख, सलमान और अक्षय को पछाड़ा वहीं अपने 20 साल के करियर में हर मोड़ पर खुद को साबित किया है। हाल ही में खबर आई थी कि ब्रांड वैल्यू के मामले में प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अक्षय कुमार (akshay kumar), सलमान खान (salman khan), शाहरुख खान (shahrukh khan) जैसे स्टार्स को पछाड़ दिया है।
कंपनी के रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की ब्रांड वैल्यू करीब 2.65 अरब रुपये बताई गई है। इसके अलावा कंपनी से और भी सेलेब्स के डेटा शेयर किए हैं जिसमें प्रियंका के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार दूसरे नंबर पर आते हैं। बता दें कि अक्षय की ब्रांड वैल्यू करीब 2.60 अरब रुपये है। वहीं सलमान खान की 2.52 अरब रुपये है वहीं दीपिका पादुकोण की 2.11 अरब रुपये है। बता दें कि इस बार शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू 2.09 अरब रुपये है। बता दें कि किसी भी सेलेब की ब्रैंड वाल्यू सोशल मीडिया और गूगल सर्च के आधार पर तय की जाती है।
यहां पढ़े बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें...
सोशल मीडिया पर छाया प्रियंका चोपड़ा का करवा चौथ लुक, निक ने कहा- I love You
Netflix ने रिलीज किया प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की 'द व्हाइट टाइगर' का Trailer
Netflix की इस फिल्म में साथ दिखेंगे प्रियंका चोपड़ा-राज कुमार राव, सामने आया फर्स्ट लुक
20 साल पहले प्रियंका ने जीता का Miss Indis का खिताब, वीडियो शेयर कर खुद का बनाया मजाक
OMG! ये थी प्रियंका की डेब्यू फिल्म, तब ऐसी दिखती थीं देसी गर्ल
एक इंस्टाग्राम पोस्ट के इतने करोड़ चार्ज करती हैं प्रियंका, बनी बॉलीवुड के ऐसी पहली सेलेब

अन्य समाचार