साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री ने की खुदकुशी पूरी साउथ इंडस्ट्री शोक में

साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री ने की खुदकुशी पूरी साउथ इंडस्ट्री शोक में मशहूर साउथ एक्ट्रेस और वीडियो जॉकी चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं। पुलिस जांच में ये एक सुसाइड का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो जॉकी चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया।वीजे चित्रा का हुआ निधनवीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वज़ह से इतनी ज़्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता। लेकिन अब उस बेहतरीन अदाकारा और वीजे का निधन हो गया है। उनके जाने से पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।अगस्त में हुई सगाईशुरुआती जांच में ज़रूर ये एक सुसाइड केस बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ़ होती दिखेगी। मालूम हो कि चित्रा का परिवार भी चेन्नई में ही रहता है। उन्होंने इसी साल अगस्त में बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। ऐसे में चित्रा का सुसाइड जैसा क़दम उठाना सभी को हैरान कर रहा है। अभी तक एक्ट्रेस के परिवार की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हेमंत की तरफ़ से भी कुछ नहीं बताया गया है।इस साल में एंटरटेनमेंट से जुडी इंडस्ट्री से लगादार दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कई बेहतरीन और फेमस सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड से लेकर साऊथ इंडस्ट्री तक, कई सितारों का निधन हुआ है। अब जब वीजे चित्रा भी हमारे बीच नहीं रही हैं, तो ये दुख और ज़्यादा बढ़ रहा है। उनके जाने से फिर एक शून्य पैदा हो गया है।कौन थीं वीजे चित्रा?वीजे चित्रा के नाम से मशहूर चित्रा कामराज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं। मक्कल टीवी और जया टीवी जैसे तमाम तमिल चैनलों के जरिए चित्रा साल 2013 से लेकर अब तक घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी थीं। कहा जाता था कि चित्रा के शोज को एंकर करने से उनकी टीआरपी बढ़ जाती थी और बाद में वह कॉमेडी टीवी शो चाइना पापा पेरिया पापा के जरिए मशहूर हो गईं।ये शो साल 2014 में सन टीवी पर प्रसारित किया जाता था और इसके तीसरे सीजन से चित्रा इसमें पेरिया पापा का किरदार में नज़र आने लगी थीं। 29 वर्षीय चित्रा विजय टीवी के शो सरवनम मीनात्ची के दो सीजन्स में नज़र आई थीं।वह Velunachi, Darling Darling, Mannan Magal जैसे शोज का भी हिस्सा रहीं। चित्रा एक कमाल की डांसर भी थीं और उनके डांस स्किल्स टीवी शो जोड़ी फ़न अनलिमिटेड में नज़र आए थे जिसमें वह फर्स्ट रनर अप रही थीं।कुमारावेल इस शो की विजेता रही थीं। चित्रा और कुमारावेल अगली बार पॉपुलर टीवी शो पनेडियन स्टोर में नज़र आए थे जिसमें उन्होंने मुल्लई का रोल प्ले किया था। इस शो में उनके द्वारा पहनी गई साड़ियाँ काफ़ी ज़्यादा सुर्खियों में रही थीं। इतना ही नहीं चित्रा अपने काम के जरिए सोशल मीडिया पर भी काफ़ी पॉपुलर थीं।

अन्य समाचार