बॉलीवुड | जाह्नवी कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस, वीडियो ने जीता फैन्स का दिल

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अदाकारा अक्सर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स को दीवाना बनाती दिखाई देती है।

मुंबई: बॉलीवुड की यंग खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री जबरदस्त बेली डांस करती दिखाई दी। जाह्नवी का ये डांस उनके फैन्स को दीवाना बना रहा है। कुछ घंटो में इस वीडियो को साढ़े चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में अदाकारा करीना कपूर (Kareena Kapoor) के गाने 'सन सना ना सन' पर बेली डांस करती दिखाई दी। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा 'बेली डांस का सेशन' वीडियो में जाह्नवी कपूर व्हाइट आउटफिट में दिखाई दी। उनका लुक भी सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।
मालूम हो कि जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अदाकारा अक्सर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स को दीवाना बनाती दिखाई देती है। सिर्फ बेली डांस ही नहीं बल्कि जाह्नवी कई कलाओं में पारंगत हैं। उन्हें क्लासिकल से लेकर कथक डांस सिखा चुके हैं। देखें ये वीडियो-
View this post on Instagram A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)
खैर, जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म 'गुंजन सक्सेना' (Gunjan Saxsena) में अहम किरदार में दिखाई दी थी। फिल्म में उनका किरदार गुंजन का था। 'गुंजन सक्सेना' रिलीज के बाद जाह्नवीबहुत जल्द करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगी। इस फिल्म में अदाकारा रणवीर सिंह, विक्की कौशिक, अनिल कपूर, आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
बात दें, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' से की थी इस फिल्म में अदाकारा ईशान खट्टर के साथ रोमांस करती नजर आई थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

अन्य समाचार