Bigg Boss 14: स्वास्थ्य कारणों के चलते शो से बाहर हुए विकास गुप्ता?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विकास गुप्ता बिग बॉस (Bigg Boss) 14 के घर से बाहर हो गए हैं। विकास की शो में एंट्री एक चैलेंजर्स के रूप में हुई थी। विकास के साथ ही अर्शी खान, राखी सावंत, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और मनु पंजाबी ने भी घर में एंट्री ली थी।

यह दूसरी बार है जब विकास ने बिग बॉस का घर छोड़ा है। इससे पहले विकास ने अर्शी खान से बड़े ही गंदे तरीके से झगड़ा किया था और अर्शी को विकास ने पूल में फेक दिया था। जिसके बाद बिग बॉस ने उनसे शो छोड़ने के लिए कहा था। पर इस बार ऐसा माना जा रहा है कि विकास स्वास्थ्य कारणों के चलते बिग बॉस से बाहर आए हैं।
अगर यह खबर सच है तो विकास दूसरे कंस्टेंट होंगे जो स्वास्थ्य कारणों के चलते शो से बाहर होंगे। इससे पहले इस सीजन में मनु पंजाबी स्वास्थ्य कारणों से शो से बाहर हो चुकी हैं।
विकास को बिग बॉस के घर का मास्टरमांइड कहा जाता है। और इस सीजन में वे राखी सावंत के काफी करीबी बन गए थे। वर्तमान में राखी सावंत घर की कैप्टन हैं। जब उन्हें घर के एक सदस्य को इलिमिनेशन से बचाने का मौका मिला तो उन्होंने अभिनव शुक्ला की जगह विकास गुप्ता को बचाया था।
Vikas left the house due to throat infection. He will be called back into BB14 house maybe through secret room just like Sidharth in BB13. #BiggBoss_Tak https://t.co/d7VD1c95jv

अन्य समाचार