प्रियंका चोपड़ा 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं? खुद बताई पूरी प्लानिंग!

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड अवतार के लिए तो मशहूर हैं ही बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वे अक्सर पति निक जोनास के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात करती मिल जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में 11 बच्चों की चाहत व्यक्त की है। उनका कहना है कि वह अपनी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। इस विषय पर आगे बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, वह बच्चे चाहती हैं और ज्यादा से ज्यादा चाहती हैं।

इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने अमेरिकी पति निक जोनास के साथ एज गैप और कल्चरल डिफरेंसेस पर भी बात की। उन्होंने बताया कि निक ने भारतीय संस्कृति को आसानी से अपना लिया और दोनों के बीच उम्र का अंतर भी रिश्ते में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है। इसके लिए उन्होंने निक जोनास की तारीफ की। एक इंटरव्यू में कई प्रश्नों के बीच उनसे एक प्रश्न यह भी पूछा गया कि वो कितने बच्चे चाहती हैं। इस प्रश्न के जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उससे उनके प्रशंसक हक्के-बक्के रह गए।
38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह 11 बच्चे चाहती हैं और जोर-जोर से हंसने लगीं। उन्होंने कहा, दरअसल वह एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं, जिसमें 11 लोग होंगे। हालांकि, 11 बच्चों की चाहत व्यक्त करने के तुरंत बाद वह संभली और कुछ सोचकर कहा, शायद 11 कुछ ज्यादा ही हो जाएंगे। शायद में इसको लेकर आश्वस्त नहीं हूं। जाहिर है 11 बच्चों की बात उन्होंने मजाक में कही थी। इस दौरान प्रियंका ने पति निक जोनास के साथ रिश्ते को लेकर भी कई पर्सनल डिटेल सार्वजनिक कीं।

अन्य समाचार