अब स्टार भारत के शो 'तेरी लाडली मैं' में भी दिखेंगी 'निमकी मुखिया' फेम नीलिमा सिंह

चर्चित धारावाहिक निमकी मुखिया और निमकी विधायक की अनारो यानी नीलिमा सिंह अब स्‍टार भारत के अगले शो तेरी लाडली मैं में भी नजर आयेंगी। इस शो में नीलिमा सिंह वैशाली के किरदार में नजर आयेंगी। इसकी जानकारी उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से दी है। नीलिमा सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा-'पूरी दुनिया भ्रमण करने के बाद घर लौट कर जो सुकून और खुशी मिलती है, उसकी तो बात ही कुछ अलग है।'

उन्‍होंने आगे लिखा-'निमकी मुखिया और निमकी विधायक के बाद स्टार भारत का नया शो 'तेरी लाडली मैं' करना मेरे लिए घर वापसी जैसा सुकून और खुशी देने वाला है। इसके लिए मैं तहे दिल से प्रोडक्शन हाउस पनोरमा का शुक्रिया अदा करती हूं। मुझे अपने प्रिय दर्शकों से सिर्फ उम्मीद ही नहीं बल्कि यकीन भी है कि जो प्यार निमकी मुखिया और निमकी विधायक के अनारो को दिया था, उतना ही प्यार वैशाली को भी देंगे।'
नीलिमा सिंह ने अपने किरदार के बारे में बताया है कि तेरी लाडली मैं में मेरी भूमिका अनारो के पूर्ण विपरीत है।
विस्‍तार से पढ़ने के लिए निम्‍sन path का प्रयोग करें... https://bit.ly/3sqQ1X9

अन्य समाचार