प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 17 की उम्र की फोटो शेयर कर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा अपने काम, हुनर और खूबसूरत अदाओं से हमेशा हैरान करती हैं। हैरान इसलिए क्योंकि हर बार एक कदम आगे बढ़कर ये ऐसा कुछ कर जाती हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग सोचते भी नहीं है। सच तो यह है कि इनकी यही आदत इनके फैंस को बहुत पसंद है और वे हमेशा कुछ नए की उम्मीद प्रियंका से लगाकर रखते हैं।

हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। यह फोटो तब का है जब प्रियंका 17 वर्ष की थीं। वे ब्लैक जैकेट और ब्लैक बेल बॉटम पहने हुई हैं। मेकअप भले ही प्रियंका ने कम किया हुआ है, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान सभी बातों पर भारी पड़ रही है। प्रियंका ने कैप्शन दिया है- लीन, मीन, ऑल ऑफ 17, उनकी यह फोटो बेहद पसंद की जा रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में सबसे पहले है 'द व्हाइट टाइगर' हैं, जिसमें राजकुमार राव उनके साथ नजर आएंगे।

अन्य समाचार