क्या तेरे नाम फ़िल्म की सीक्वल बनेगी

सलमान खान की 2003 की फिल्म 'तेरे नाम' ने इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, बल्कि देश की सड़कों पर लंबे बालों के साथ 'राधे मोहन' की स्टाइल बहोत प्रदर्शित हुई थी। फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक ने हाल ही में एक साक्षात्कार में संकेत दिया कि वह इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की अगली कड़ी बना सकते हैं। उनके सिर में कई कहानियाँ हैं। इस फ़िल्म के बारे में सलमान खान से बात करना है। सलमान से बात करकर आगे का फैसला लिया जा सकता है।

 'मिड डे' से बात करते हुए, सतीश कौशिक ने कहा कि 'तेरे नाम' की कहानी खत्म हो गई थी। सीक्वल बनने की संभावना है। सतीश कौशिक ने कहा कि फिल्म के नायक राधे मोहन की भूमिका में कई विषय है, जिन पर कहानी बुनी जा सकती है। उनके दिमाग में ऐसी कई कहानियां हैं। लेकिन उन्होंने इसके बारे में अभी तक उन्होंने सलमान खान से इस विषय पर चर्चा नही की है। लेकींन सलमान से इस फिल्म के लिये हा मिल सकती है।
 सतीश कौशिक ने कहा, 'मेरे पास कुछ कहानियां हैं। जो तेरे नाम को आगे बढ़ा सकता है। मैंने एक जबरदस्त कहानी बनाई है। लेकिन हमने इसके बारे में अभी तक सलमान खान से कोई बात नहीं की है। भूमिका चावला को फिल्म में सलमान खान के साथ देखा गया था।जिसने 2003 में दर्शकों को आकर्षित किया। इस फिल्म के अंत में भमिका चावला मर जाती है। तो राधे मोहन ठीक होने के बावजूद फिर पागल हो जाता है। फ़िल्म की लोगो ने प्रशंसा की थी।
 सतीश कौशिक का कहना है कि वह अपनी फिल्म के निर्माण के लिए सलमान खान के शुक्रगुजार हैं। सतीश कौशिक 'पेपर' नामक एक फिल्म बना रहे हैं। जो आजमगढ़ के किसान लाल बिहारी की कहानी कहता है। उन्होंने कहा, 'लाल बिहारी आजमगढ़ के किसान हैं। उसे अधिकारियों ने मृत घोषित कर दिया है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में होंगे।

अन्य समाचार