मलाइका अरोड़ा बनीं ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्राफर, लिखी दिलचस्प पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने खुद की एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने दिलचस्प पोस्ट भी लिखी है। साथ ही फैन्स को यह भी बताया है कि यह फोटो मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की है। मलाइका उनके लिए एक दिन की फोटोग्राफर बनी हैं। हालांकि, अर्जुन ने पोस्ट में मलाइका का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन ‘बाई हर’ (उसने क्लिक की) जरूर लिखा है। 

अर्जुन कपूर ने लिखा, “चांद की रोशनी में जो व्यक्ति अपनी राह खोजे उसे ही ड्रीमर कहते हैं।” इसके साथ ही अर्जुन ने एक कैमरे वाली इमोजी बनाई है। साथ ही लिखा है कि यह फोटो उसने क्लिक की है। बता दें कि इस समय अर्जुन कपूर जैसलमेर में हैं। वह फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में वह इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश से करके लौटे हैं। 
सलमान खान ने शादी पर की खुलकर बात, कहा- उस लड़की से करूंगा जो...
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा काम करने की जगह करती हैं खुद को असुरक्षित महसूस, वीडियो शेयर कर बताया
इसके बाद न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेशन भी उन्होंने गोवा में मलाइका और उनके परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है। अर्जुन कपूर, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के घर रुके थे। वहां से उन्होंने कई फोटोज शेयर की थीं। मलाइका की भी कई तस्वीरें उन्होंने क्लिक की थीं, जिसका क्रेडिट मलाइका ने पोस्ट शेयर करते हुए दिया था। 
#india
#Featured
#Buzz Trending

अन्य समाचार