बॉलीवुड अभिनेत्री Aishwarya Rai के पास है इतने करोड़ रुपए की संपत्ति

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई हैं। ये अभिनेत्री सोशल मीडिया पर शेयर कुछ फोटोज के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।


इसमें वह अपने पति बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। आज हम बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं। ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति 227 करोड़ रुपए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी।

उन्होंने तमिल फिल्म इरुवर में अभिनय की शुरुआत की, जिसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। बॉलीवुड की ये स्टार अभिनेत्री सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह अपने पति के साथ मुंबई उपनगरीय इलाके में एक शानदार बंगले में रहती हैं। ऐश्वर्या राय के स्वामित्व वाली कार ब्रांड मर्सिडीज बेंज और ऑडी है। ऐश्वर्या बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

अन्य समाचार