खेसरैल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत

संसू, कुर्साकांटा(अररिया): प्रखंड क्षेत्र के खेसरैल वार्ड संख्या आठ में उस वक्त मातमी सन्नाटा पसर गया जब एक प्रसूता की मौत की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार आशीष कुमार वर्मा की पत्नी खुशबू कुमारी को प्रसव को लेकर पूर्णिया स्थित निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। प्रसव के उपरांत प्रसूता की स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर द्वारा प्रसूता को हायर सेंटर सिलीगुड़ी के लिये रवाना हुआ। जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी जाने के क्रम में किशनगंज के निकट प्रसूता की मौत हो गयी। इधर मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। हालांकि नवजात शिशु स्वस्थ है। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का तांता मृतका के घर लगी रही। मृतका को लगभग 2 वर्ष का एक पुत्र है जिसे शायद यह भी पता नहीं लोरी सुनाकर सुलाने वाली मां हाथ पकड़ कर चलाने का प्रयास करने वाली मां का साया सदा सदा के लिए उसके सर से उठ गया है। वहीं पति आशीष कुमार वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है कि आखिर इस नवजात शिशु का पालन पोषण कैसे होगा। सूचना मिलते ही कृष्णदेव झा, सुरेंद्र मल्लिक, संजय मल्लिक, अनिल वर्मा, पीतांबर दास, मनोज दास, सुरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा, कुमोद वर्मा, अभय वर्मा, अरुण वर्मा, संतोष कर्ण, नवीन वर्मा, कौशिक वर्मा, लड्डू मल्लिक, डायमंड वर्मा, डॉ एसएल दास, डॉ सीके वर्मा, फकीरचंद साह, डॉ रूपेश वर्मा, दिनेश वर्मा शामिल रहे ।वहीं आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सह पूर्व राज्यमंत्री विजय कुमार मंडल, प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह, उप प्रमुख विजय कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मो मुश्ताक अली, प्रणव गुप्ता, मो जमिलुर्रह्मान, रामनाथ गुप्ता, विद्यानंद पासवान, अशोक मंडल समेत दर्जनों लोगों मृतक के परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही।

आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार