गौ सेवक ने सैफ के ओले-ओले गाने की बजाई धुन, गाय को चारा खिलाते हुए तैमूर बोले-और बजाओ

सारिका स्वरुप- सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक है। तैमूर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर की दीवानगी इस कदर है कि उनका कोई भी पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है। पैपराजी भी अक्सर उनके आगे-पीछे घूमते नज़र आते हैं।

अब हाल ही में तैमूर की एक वीडियो सामने आई है जो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में तैमूर अपने घर के दरवाजे पर खड़े गाय को देख हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में गौ सेवक सैफ अली खान की फिल्म 'ओले ओले ' गाना पर बीन भी बजा रहे हैं। ये सुन तैमूर बेहद खुश हुए और एक धुन सुनने के बाद बोले और बजाओ... और बजाओ, जिसके बाद गौ सेवक बीन पर सैफ अली खान की हिट फिल्म 'हम साथ साथ हैं' का 'ये सच है क्या भागवान है' गाना पर बीन पर बजाने लगे।
तैमूर जहां एक तरफ बीन की धुन सुनकर खुश हो रहे तो वही दूसरी तरफ वो गाय को देखकर भी काफी एक्साइटेड दिखाई दिए । इतना ही नहीं दरवाजे पर खड़े गाय को तैमूर ने अपने नन्हे हाथों से चारा भी खिलाया और गौ सेवा की। वही इस दौरान तैमूर अली खान को ये सब करते हुए देख पैपराजी उनकी फोटो और वीडियो ने लगे , जिसे देख तैमूर ऐसा करने के लिए उनसे मना करने लगे।
फैंस को तैमूर का ये क्यूट अंजाद काफी पसंद आ रहा है। और तैमूर की इस दौरान की पिक्चर्स और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस दौरान तैमूर के आउफिट्स की भी खूब चर्चा में है। दरअसल, इस दौरान तैमूर ने ऑरेंज रंग की टी शर्ट पहनी थी जिसपर मगरमच्छ प्रिंट था और ब्लैक कलर के शॉर्ट्स,जिसमें वो काफी क्यूट दिख रहे हैं ।
बता दे, कि तैमूर अली खान जल्द ही बड़े भाई बनने वाले हैं।उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। करीना कपूर खान इस समय प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलीवरी डेट पास आ रही है।

अन्य समाचार