ICC Test Ranking: गाबा हार के बाद कंगारुओं को लगे ये दो बड़े झटके, पंत को बड़ा फायदा, जानें पूरा उलटफेर

नई दिल्ली : ब्रिस्बेन में गाबा में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर न सिर्फ टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। बल्कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी पछाड़ दिया है। आईसीसी के ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत दूसरे पायदान पर पहुंच गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे से खिसक कर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। वहीं न्यूजीलैंड हालांकि अभी भी नंबर वन बना हुआ है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात देकर पहला पायदान हासिल किया है। ब्रिस्बेन टेस्ट में अगर ऑस्ट्रेलिया इंडिया को हराने में कामयाब हो जाता तो उसके पास पहला पायदान हासिल करने का मौका था।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। रैंकिंग में श्रीलंका छठे, पाकिस्तान सातवें, वेस्टइंडीज आठवें और बांग्लादेश नौवें स्थान पर हैं।
var embedId = {jw: [],yt: [],dm: [],fb: []};function pauseVideos(vid) {var players = Object.keys(embedId);players.forEach(function(key) {var ids = embedId[key];switch (key) {case "jw":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {var player = jwplayer(id);if (player.getState() === "playing") {player.pause();}}});break;case "yt":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pauseVideo();}});break;case "dm":ids.forEach(function(id) {if (id != vid && !id.paused) {id.pause();}});break;case "fb":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pause();}});break;}});}function pause(){pauseVideos()}
?? India displace Australia to become the new No.2 in the @MRFWorldwide ICC Test Team Rankings ?#AUSvIND pic.twitter.com/ae4sPu3VdQ

दूसरी ओर, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग की बात करें तो भारत पहले, न्यूजीलैंड दूसरे, ऑस्ट्रेलिया तीसरे, इंग्लैंड चौथे, दक्षिण अफ्रीका पांचवें, पाकिस्तान छठे, श्रीलंका सातवें, वेस्टइंडीज आठवें और बांग्लादेश नौवें स्थान पर है।

India on ?After the hard-fought win at The Gabba, India move to the No.1 spot in ICC World Test Championship standings ?Australia slip to No.3 ?#WTC21 pic.twitter.com/UrTLE4Rui0

बल्लेबाजी रैंकिंग में केन विलियमसन पहले और स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। ब्रिस्बेन टेस्ट में शतक लगाने वाले मार्नस लैबुशेन एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उस वजह से विराट कोहली एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर चले गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रुट को श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाने का फायदा हुआ और वह 6 स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

↗️ Labuschagne moves to No.3↗️ Root enters top five↗️ Pujara moves up one spot to No.7The latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for batting are out!Full rankings: https://t.co/OMjjVx5Mgf pic.twitter.com/49DbXmXznS

भारत के चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से सातवें और अजिंक्य रहाणे दो स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स दो स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर टॉप 10 के बाहर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

? Jadeja slips to No.3? Ashwin swaps places with Starc Here's the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for all-rounders!Full rankings: https://t.co/OMjjVx5Mgf pic.twitter.com/tTtqzEZEKq

टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और वह 13 स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 21 स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर हैं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 82वें और शार्दुल ठाकुर ने 113वें स्थान के साथ रैंकिंग में प्रवेश किया है। रोहित शर्मा को ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद नुकसान हुआ है और वह 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के टिम पेन तीन स्थान के फायदे से 42वें और कैमरन ग्रीन सात स्थान के फायदे से 92वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुसल परेरा 9 स्थान के फायदे से 47वें और लाहिरू थिरिमाने 12 स्थान के फायदे से 87वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो पांच स्थान के फायदे से 57वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अन्य समाचार