IPL 2021 Retention : स्टीव स्मिथ की जगह संजू सैमसन बने राजस्थान के कप्तान, लसिथ मलिंगा को मुंबई ने किया रिलीज

ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद भारतीय फैन्स की नजरें अब आईपीएल 2021 पर हैं, जिसका आयोजन भारत में ही होने वाला है। आईपीएल शुरू होने से पहले बीसीसीआई मिनी ऑक्शन का आयोजन करेगी, जो फरवरी में होने की उम्मीद है। आज 20 जनवरी को इस ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सहित सभी आठ फ्रेंचाइजी अपने रिटेन व रिलीज करने वाले खिलाड़ियों का ऐलान कर रही हैं।

मुंबई इंडियंस ने भी अपने अनुभवी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया है। लसिथ मलिंगा ने आईपीएल 2020 सीजन के दौरान निजी कारणों की वजह से सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मलिंगा का प्रदर्शन भी हाल फिलहाल उतना अच्छा नहीं था।
IPL 2021 के लिए अगले महीने वाले मिनी ऑक्‍शन से पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अपने स्‍टार कप्‍तान ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है।

अन्य समाचार