मुंबई इंडियंस ने मलिंगा सहित 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा सहित सात खिलाड़ियों को 2021 सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।

सर्वाधिक पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मंबई इंडियंस ने मलिंगा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन और नाथन कूल्टर नाइल तथा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिच मैकक्लेनेघन को भी रिलीज कर दिया है।
आईपीएल-2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने होने वाली है।
रिटेन खिलाड़ी : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान। रिलीज खिलाड़ी : लसिथ मलिंगा, मिशेल मैकक्लेनेघन, जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर नाइल, शेरफेन रदरफोर्ड, प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख।
उधर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने खराब प्रदर्शन के बावजूद अपने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 2021 सीजन की शुरुआत से पहले रिटेन कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें छह विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। फ्रेंचाइजी ने साथ ही चार विदेशी सहित छह खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उनमें भारत के मोहित शर्मा और तुषार देशपांडे, वेस्टइंडीज के केमो पॉल, नेपाल के संदीप लामिछाने, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी और इंग्लैंड के जेसन रॉय शाामिल है।
रिटेन खिलाड़ी : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, अवेश खान, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरिक नाटर्ज, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डैनियल सैम्स।
रिलीज खिलाड़ी : मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय।
-आईएएनएस
हम पहली गेंद से आगे थे, पीछे मुड़कर नहीं देखा : रोहित शर्मा आईपीएल-13 : मुंबई इंडियंस , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की नजरें प्लेऑफ पर चेन्नई के साथ प्रतिस्पर्धा का हमेशा लुत्फ लिया : रोहित शर्मा पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर मुंबई इंडियंस ने जहीर को दी बधाई

अन्य समाचार