अररिया नगर परिषद के उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में... 18 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का किया समर्थन

जागरण संवाददाता, अररिया। नगर परिषद अररिया के उप मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीण के विरु विरुद्ध डेढ़ दर्जन वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष चर्चा के लिए नप कार्यालय में आवेदन दिया है। आठ फरवरी को इसपर नप कार्यालय में विशेष बैठक बुलाई गई है। एक बार फिर नप उप मुख्य पार्षद की कुर्सी हिलने लगी है। पार्षदों ने उप मुख्य पार्षद पर कई गंभीर आरोप लगाया है। वार्ड पार्षदों का आरोप है कि उपमुख्य पार्षद अफसाना प्रवीण शहर के विकास में रुचि नहीं लेती है। वह विकास विरोधी है। वह अपने कर्तव्य एवं दायित्व के निर्वहन में निष्क्रय रही है, जिससे नगर वासियों में क्षोम व्याप्त है। उनका आरोप है कि उप मुख्य पार्षद का क्रियाकलाप नगर वासियों को निराशा करने वाला है। इसके अलावे मुख्य पार्षद पर कई अन्य आरोप लगे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के पक्ष दिए गए आवेदन में वार्ड पार्षद नारायण पासवान, अकबरी खातून, दीपा आनंद, मीना देवी, अनुज कुमार, रूबी देवी, किरण देवी सहित 16 वार्ड पार्षदों का हस्ताक्षर शामिल है।

वहीं, इस संबंध में पूछने पर अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद रीतेश कुमार राय ने बताया कि डेढ़ दर्जन वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष चर्चा के लिए लिखित आवेदन दिया है। इसपर विचार करते हुए आठ फरवरी को विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें अविश्वास प्रसताव पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा पूरा मौका मिलेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जबकि अररिया नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीण ने बताया कि मुझ पर लगाए सारे आरोप निराधार और राजनीतिक से प्रेरित है। नगर के विकास में हमेशा से तत्पर रही हूं। और आगे भी रहूंगी। लंबे समय से शहर वासियों की सेवा करती आ रही हूं। उसे विकास विरोध कहना या विकास में रुचि नहीं लेने की बातें कहना सरासर गलत है।

अन्य समाचार