भगवानपुर में हंगामा करता नशेड़ी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। वसं

सदर पुलिस ने गुरुवार को भगवानपुर स्थित सब्जी मंडी से एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान भगवानपुर निवासी निलेश राय के रूप में हुई है। अहियापुर थाने ले जाकर उसकी ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई। इसमें आरोपित के अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में दारोगा राधे श्याम सिंह के बयान पर एक्साइज एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। दारोगा ने बताया कि आरोपित सब्जी मंडी में हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

अन्य समाचार