हथौड़ी की मरिची मालिनी को मिला ‘बेस्ट एनसीसी कैडेट अवार्ड

हथौड़ी थाने के बलुआही गांव के किसान राजकिशोर साह की बेटी मारिची मालिनी ने एनसीसी निदेशालय स्तर पर बेस्ट एनसीसी कैडेट चुना गया है। राज्यपाल फागू चौहान ने उसे इस अवार्ड से सम्मानित किया है। 32 बिहार बटालियन एनसीसी के सीओ कर्नल अशोक कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि मारिची वर्ष 2018 से एनसीसी के जुड़ी है। वह वर्तमान में सीनियर विंग की कैडेट है। राज्यपाल ने मारिची को अवार्ड दिया है। उसे प्रोत्सहित भी किया। यह मुजफ्फरपुर ग्रुप मुख्यालय के लिए गर्व की बात है। इधर, मारिची ने बताया कि उसका लक्ष्य आईपीएस अधिकारी बनाने का है। फिलहाल वह गृह विज्ञान से स्नातक कर रही है। पिता राजकिशोर व मां किरण देवी ने बताया कि यह उनके व उनके परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।

अन्य समाचार