कैडेटों को सड़क सुरक्षा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

संयुक्त भवन स्थित एनसीसी मुजफ्फरपुर ग्रुप मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह के तत्वावधान में 02 व 32 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेटों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान परिवहन विभाग ने बार ग्राफ व डाटा के माध्यम से दुर्घटना होने और उसमें मरे लोगों की संख्या बतायी गयी। साथ ही सड़क हादसा होने के कारणों को भी बताया गया। इसके अलावा कैडेटों को हादसा से कैसे बचें और दूसरे को कैसे बचाएं। इस संबंध में एक शॉट फिल्म दिखायी गई। इसके अलावा उन्हें सड़क सुरक्षा को लेकर क्या करें और क्या नहीं करें इसकी भी जानकारी दी गई। सड़क पर लगने वाले साइन बोर्ड के बारे में भी विस्तार से बताया गया। सड़क के नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक को किस धारा में दंड दिया जाता है। कितने और कैसा दंड होता है। इस बारे में भी बताया गया। यह जानकारी 32 बिहार बटालियन के सीओ कर्नल अशोक कुमार सिंह ने दी है।

अन्य समाचार