इतिहासकार प्रो. डीएन झा का निधन, विवि में शोक

इतिहासकार प्रो. डीएन झा के निधन पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास के शिक्षकों ने गुरुवार को शोक जताया। पीजी इतिहास के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विवेकानंद शुक्ला ने बताया कि प्रो. डीएन झा दरभंगा के मूल निवासी थे। उनके निधन से इतिहास को अपूर्णीय क्षति हुई है। गुरुवार को दिन में उनका निधन हो गया। वे शुरुआत में पटना विवि में प्रोफेसर थे। वे उनके शिक्षक भी रह चुके हैं। इसके बाद प्रो. झा दिल्ली विवि में इतिहास विभागाध्यक्ष बने। वे इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस के अध्यक्ष व सचिव दोनों रह चुके हैं। देश के साथ विदेशों में कई आर्टिकल छप चुका है। वे 85 वर्ष के थे। प्रो. शुक्ला ने बताया कि प्रो. झा की एक दर्जन से अधिक इतिहास की पुस्तक हैं। उनकी प्राचीन इतिहास पर गहरी पकड़ थी। वे बिहार इतिहास परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष रह चुके थे। शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. सीपीएन सिन्हा, प्रो. एचसी सत्यार्थी, विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार, डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. पंकज कुमार राय, डॉ. गजेन्द्र कुमार, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. अशोक अंशुमन आदि थे।

अन्य समाचार