तारा देवी ने बंधुत्व की भावना से किया कार्य

नागरिक मोर्चा के मुख्य संरक्षक व समाज सेविका स्व. तारा देवी की पुण्यतिथि गुरुवार को मोर्चा के सदस्यों ने शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर मनायी। अध्यक्षता करते हुए केपी वर्मा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि दिन दु:खियों की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वह सभी समुदाय के बीच लोकप्रिय थीं। सभी के साथ अपनापन व बंधुत्व की भावना से वह कार्य करती थीं। उनके निधन से जो क्षति हुई है। उसे कभी पूरा किया नहीं जा सकता। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर गोदावरी देवी, कन्हाई प्रसाद वर्मा, चन्दा वर्मा, मोहन प्रसाद सिन्हा, शिवजी प्रसाद, जयमंगल राम, अरुण शुक्ला, मुन्नी चौधरी व सोहन कुमार भी थे।

अन्य समाचार