मौसम विभाग की चेतावनी! अगले 24 घंटों में इन राज्यों में आंधी के साथ भयानक बारिश और गिरेंगे आले

नई दिल्ली। इस साल ठंड फरवरी में भी कहर बरपा रही है। देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। दिल्ली, यूपी हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। भारत के उत्‍तर और मध्‍य इलाकों में अब भी पड़ रही है, तो हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। देश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश के कई में जिलों में गिरेंगे ओले
मौसम विभाग ने बताया की मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को गरज के साथ बिजली चमक सकती है और ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग केअनुसार, ग्वालियर, दमोह, सागर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी राजस्थान के ऊपर और आसपास के इलाकों में हवाओं का प्रभाव है, इसके कारण उत्तरी मध्य प्रदेश में नमी रहेगी।
शिमला में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के साथ प्रदेश में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ दिन ऐसे ही मौसम खराब रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में बारिश और ओले गिर सकते हैं
यूपी के कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न मंडलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ ने जोर पकड़ लिया है। इसके कारण उत्तर प्रदेश के मौसम पर असर पड़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और पूर्वी भागों में बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

अन्य समाचार