बिहार के भोजपुर में हैवानियत: बच्‍ची के साथ भाई ने ही किया दुष्‍कर्म फिर ब्‍लेड से रेत दिया गला

जासं, आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने हैवानियत की हद पार कर दी। आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। आरोपित मो इरशाद उर्फ छोटूरिश्‍ते में बच्‍ची का भाई लगता है। शुक्रवार की सुबह उसे ग्रामीणों ने दबोच लिया। गुस्‍साए लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी। ऐन वक्‍त पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाकर उसे हिरासत में लिया। बच्‍ची का शव गांव के बगीचा से बरामद कर लिया गया है। उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपित ने दुष्कर्म व हत्या की बात कबूल की है।

गुरुवार सुबह से गायब थी बच्‍ची
बताया जाता हैं कि पीरो थाना के एक गांव रहने वाली बच्ची अपनी मां के साथ करीब तीन साल से अपने ननिहाल में रहती थी। गुरुवार की सुबह वह गायब हो गई। स्‍वजन देर रात तक उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान सुबह में गांव के दारोगा जी बगीचा में झाड़ी में शव पड़े होने की खबर मिली। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बच्‍ची के गले पर जख्‍म के निशान थे। हैवानियत देख लोग आगबबूला हो गए। लोगों को इरशाद के चाल-ढाल पर शक हुआ। दरअसल वह रात से ही झाड़ी में शव पड़ा होने की बात लोगों को बता रहा था। संदेह के आधार पर लोगों ने इरशाद (25) को पकड़ा। हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई शुरू की तो उसने दुष्‍कर्म और हत्‍या की बात कुबूल कर ली। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पत्‍नी के प्रसव के लिए 20 दिनों से था ससुराल में
पकड़ा गया आरोपित मों इरसाद उर्फ़ छोटू मूल रूट से जगदीशपुर थाना के दावां गांव का निवासी है। वह तीन बच्‍चों का पिता है। उसका बिहिया के एक गांव में ननिहाल और ससुराल दोनों है। पहले दिल्ली में रहता था। कोरोना काल से घर पर रहकर ही मजदूरी करता था। मृतका रिश्‍ते में उसकी बहन लगती थी। पत्‍नी के प्रसव को लेकर करीब 20 दिनों से वह ससुराल में रह रहा था। इसी दौरान उसने इस जघन्‍य घटना को अंजाम दिया।

अन्य समाचार