Gaya Accident: गया में सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजा के लिए शव रखकर लोगों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र, इमामगंज (गया)। डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 पर गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बगैया निवासी विष्‍णु यादव के 35 वर्षीय पुत्र कृष्‍णा यादव के रूप में की गई। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार सुबह इमामगंज बगैया मोड़ पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। वे मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जाम की वजह से वाहनों की कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।

ट्रैक्‍टर से गिरने के बाद आ गया था उसी की चपेट में
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम मजदूरी कर कृष्‍णा यादव घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। डुमरिया प्रखंड के कालिदास के पास स्टेट हाईवे पर यह हादसा हुआ। इससे कोहराम मच गया। इसके बाद शव रखकर सड़क जाम कर दिया। स्‍वजन भीम यादव, कुलदीप यादव, बालचंद यादव आदि ने बताया कि कृष्णा यादव ट्रैक्टर पर लेबर का काम कर रहा था। गुरुवार को मवेशी की कुट्टी लेकर ट्रैक्टर से डुमरिया गया हुआ था। वहां से लौटने के क्रम में कालीदह पुल के पास ट्रैक्टर से वह गिरकर उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौत उसी समय हो गई। लेकिन स्‍वजनों को इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह मिली। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
परिवार के भरण-पोषण का हो इंतजाम
कृष्ण यादव का छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। कृष्‍णा की मौत से परिवार के भरण-पोषण पर संकट हो गया है। सरकार द्वारा मुआवजा और बच्चों के शिक्षा के उचित व्यवस्था की जाए। जाम की सूचना पाते ही इमामगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक के स्‍वजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाने के बाद जाम खत्म कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्‍टर को जब्‍त कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

अन्य समाचार