जापानी दूतावास ने प्रो. संगीता को भेजा प्रशंसा पत्र

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की फिजिक्स की प्रो. संगीता सिन्हा को जापानी दूतावास ने प्रशंसा पत्र भेजा है। प्रो. संगीता सिन्हा को जापान विश्वविद्यालय में फेलोशिप के लिए छात्रों के चयन में महत्वपूर्ण योगदान देने पर पत्र भेजा है। दिल्ली स्थित दूतावास से पत्र भेजा गया है। प्रो. सिन्हा पीजी फिजिक्स विभाग में शिक्षक हैं। जापान विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर के चयन में इन्होंने भूमिका निभाई थी। 2020 के सितम्बर में फिजिक्स के क्षेत्र में रिसर्च करने के लिए दिल्ली में इंटरव्यू हुआ था। इसमें रिसर्च के लिए नौ छात्रों का चुनाव किया गया है। इन्हें पांच साल तक जापान में रहकर रिसर्च करना होगा। प्रशंसा पत्र आने पर कई शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

अन्य समाचार