Bihar Crime: बाढ़ में महिला की गला काटकर हत्या, सिर विहीन शव गंगा नदी किनारे फेंका

बिहार के पटना जिले में खौफनाक हत्या। जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बांध रोड में गला काटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। बाद में सिर विहीन शव को बोरे में बंद कर जेल के सामने गंगा नदी के किनारे फेंककर अपराधी भाग गये। शुक्रवार की सुबह शव को कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में धड़ ही मिला है जबकि गर्दन गायब है। देर रात तक न तो हत्या का कारण स्पष्ट हो सका था और न ही शव की शिनाख्त ही हो सकी थी।

पिटाई के बाद की गई हत्या पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने पहले 30 वर्षीया महिला की पिटाई की। बाद में गला काट दिया। अपराधियों ने गर्दन को गायब कर दिया है ताकि शव की पहचान न सके। कातिलों ने महिला के शव को पशु आहार के बोरे में बंद कर रात में बाढ़ के बांध रोड पहुंचकर जेल के सामने सड़क से नीचे लुढ़का दिया। शव को गंगा नदी में फेंकने के बाद कातिल आराम से भाग गये। परिस्थितिजन्य साक्ष्य बताते हैं कि एक-दो दिन पूर्व हत्या हुई है। घटनास्थल पर बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष ने मुआयना किया, लेकिन कातिलों का सुराग नहीं लग सका।
पीली लैगिंस व छींटदार समीज पहने थी  महिला पीली लैगिंस और नारंगी रंग की छींटदार समीज पहने हुए है। पैर में बिछिया और हाथों में लाल रंग की चूड़ी भी है। पिटाई के कारण महिला का हाथ भी जख्मी है। पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में कराकर पहचान के लिए रखा है।  

अन्य समाचार