Live: किसानों का चक्का जाम आज, दिल्ली बॉर्डर पर 50 हजार पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कृषि कानूनों (New Farm Laws) का विरोध कर रहे किसानों ने एक बार फिर से सरकार पर दबाव बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आज पूरे देश में किसान चक्का जाम (Chakka jam) कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि किसानों ने दिल्ली में चक्का जाम से इनकार किया है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वो दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। ऐसे में दिल्ली समेत हरियाणा और यूपी पुलिस भी अलर्ट पर है।

Live Updates:
Chakka jam: Around 50,000 police, paramilitary forces deployed in Delhi-NCR Read @ANI Story | https://t.co/6bxN4DIDCu pic.twitter.com/UXlpv131RV
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत आज हो रहे चक्का जाम में किसानों ने दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को मुक्त रखने का वादा किया है। एक किसान मोर्चा की तरफ से बताया गया कि दिल्ली की सीमाओं पर शांतिपूर्वक आंदोलन चलेगा।
शनिवार को चक्का जाम के चलते कई राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर, बंद हो सकती है दिल्ली मेट्रो!
राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर यातायात रोका जाएगा चक्का जाम के तहत देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर यातायात रोका जाएगा। मोर्चा के डॉक्टर दर्शन पाल की ओर से चक्का जाम को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। 3 घंटे के चक्का जाम में दोपहर 3:00 बजे वाहनों के हॉर्न 1 मिनट तक बजाए जाएंगे, इसके बाद जाम समाप्त कर दिया जाएगा।
चक्काजाम के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने चाक चौबंद तैयारी की है। रेलवे व मेट्रो भी पूरी तरह से सतर्क है। आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली मेट्रो के प्रभावित स्टेशनों में प्रवेश और निकासी द्वार को बंद किया जा सकता है।
आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक जाम किया जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, स्कूल बस आदि सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। चक्का जाम शांतिपूर्ण और अहिंसक होगा। मोर्चा की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि प्रदर्शनकारी चक्का जाम के दौरान किसी भी अधिकारी कर्मचारी या आम नागरिक के साथ संघर्ष ना करें।
दिल्ली में दोषियों की जल्द सजा के लिए केजरीवाल सरकार ने पुलिस को दिया ये बड़ा तोहफा
दिल्ली के भीतर कोई चक्का जाम नहीं निर्देश में कहा गया है कि दिल्ली में किसी तरह का चक्का जाम नहीं किया जाएगा, क्योंकि बॉर्डर सील होने के कारण वहां पहले से ही चक्का जाम जैसी स्थिति है। दिल्ली में प्रवेश की सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके जहां पहले से ही किसानों के मोर्चे लगे हुए हैं। दोपहर 3:00 बजे 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर किसानों की एकता का संकेत देते हुए चक्का जाम खत्म किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
चक्काजाम की आड़ में बड़ी हिंसा की तैयारी! अजीत डोभाल ने संभाली कमान
किसान आंदोलन सरकार के खिलाफ बना सिरदर्द, चुनावी राज्यों में दिख सकता है बड़ा असर !
संसद में बोले कृषि मंत्री- किसानों की आय दोगुना करना मोदी सरकार का लक्ष्य
धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार शुरु की गई 4G इंटरनेट सेवा
राजस्थान के दौसा में हुआ महापंचायत का आयोजन, सचिन पायलट ने भी दिखाए तेवर
कृषि मंत्री के 'खून से खेती' के बयान पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- समाज में नफरत फैलाती है BJP
6 फरवरी को चक्का जाम से उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड को रखा गया बाहर, राकेश टिकैत ने बताई वजह
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद दूसरी भाषा बोलने लगा शख्स, हर्ष गोयनका ने शेयर की वीडियो
ग्रेटा की टूलकिट का निकला खालिस्तानी कनेक्शन! सामने आया इस शख्स का नाम
लंबे समय के बाद 8 फरवरी से खुलेंगे बिहार में स्कूल, छात्रों में उत्साह

अन्य समाचार