Farmers Protest : शांतिपूर्ण रहा किसानों का 'चक्का-जाम', लेकिन सरकार को स्थिति बिगड़ने का डर, एहतियातन इन तीन बॉर्डर इलाकों में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद

इंटरनेट डेस्क। किसानों द्वारा आज शनिवार को किया गया तीन घंटे का चक्का जाम प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ। लेकिन सरकार और पुलिस को अभी भी डर है कि कहीं स्थिति बिगड़ न जाए। यही वजह है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सिंघु, गांजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाओं को एक बार फिर निलंबित करने का आदेश दे दिया है।


इन तीनों इलाकों में इंटरनेट सेवा आज रात 12 बजे तक बंद रहेगी। स्थिति के अऩुसार इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इन इलाकों में किसान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को किसान संगठनों द्वारा किए गए चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बुलाया गया था और अब इसका समय खत्म हो चुका है।

चक्का जाम के दौरान दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशनों को एहतियातन बंद कर दिया गया था। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा निगरानी के लिए ड्रोन भी उड़ाए गए थे।

अन्य समाचार