बेटे की हत्या में पिता समेत छह को जेल

साहेबगंज। हिन्दुस्तान संवाददाता

थाने के मुशहरी टोला गांव में अपने बेटे की हत्या में गिरफ्तार नशेड़ी पिता समेत छह आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साहेबगंज थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जेल भेजे गए आरोपितों में मुशहरी टोला का रामलखन मुखिया, रजवाड़ा का मो. आबिद हुसैन, पियक्कड़ कोंहिया गांव का नंदन कुमार, महेश सहनी, संजय राम और लालबेगिया गांव का भगवान सहनी शामिल है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार रात नशे में धुत पिता रामलखन मुखिया ने चाकू मार बेटे रामपुकार मुखिया उर्फ सुकट मुखिया की हत्या कर दी थी। मां के साथ गाली-गलौज करने का बेटा विरोध कर रहा था। इसपर पिता ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गंडक दियारा से आरोपित पिता को गिरफ्तार किया था। मृतक की पत्नी रीमा देवी ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

अन्य समाचार