बोचहां में एनएच 57 पर उतरे प्रदर्शनकारी

बोचहां।  हि.सं.

 प्रखंड में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं व किसान मजदूरों ने शनिवार को मुरादपुर चौक के निकट एनएच 57 जाम कर दिया। ‘किसान नेताओं-पत्रकारों को रिहा करो, झूठे मुकदमे वापस लो, किसान आंदोलन का दमन बंद करो, तीनों काले कृषि कानून वापस लो, एमएसपी को कानून का दर्जा दो, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी करो के नारों के साथ प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार कंपनियों के मुनाफे के लिए किसान विरोधी कानून को वापस नहीं कर रही है। प्रदर्शन में किसान नेता बिंदेश्वर साह, खेमस जिलाध्यक्ष राम नंदन पासवान, प्रखंड सचिव रामबालक साहनी, वीरेंद्र पासवान, बबलू कुमार, अजय कुमार, मो. करीम, रामनाथ शाह, सुलेखा देवी, कांत किशोर राय, राज किशोर सहनी, रामचंद्र सिंह, नंदलाल पासवान, दिनेश राम, राजेश राम, मो. मुजीम, मो. नूर आलम शामिल थे।

अन्य समाचार