निगम कर्मी 25 से करेंगे हड़ताल

नगर निगम कार्यालय में शनिवार को निगम कर्मियों की आमसभा हुई। इसमें उन्होंने सातवें वेतनमान सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कर्मियों ने निर्णय लिया कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो वे 25 फरवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि सरकार व प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ वे 10 से 12 फरवरी तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। इसके बाद 17 फरवरी को निगम कार्यालय पर धरना देंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो 25 फरवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे। यूनियन के नेता रमेश ओझा ने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा के बावजूद निगम कर्मियों को लाभ नहीं दिया जा रहा है। मौके पर अशोक राय, मनीष कुमार, दशई राम, अभय कुमार, अमरेंद्र सिन्हा सहित कई नेता थे।

अन्य समाचार