दिन में कई बार छाए बादल, तेज पछिया भी चली

मुजफ्फरपुर। व. सं.

जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज कई बार बदला। सुबह हल्की धूप निकली। इसके बाद बादल छा गए। तेज पछिया हवा भी चली। इससे एक बार फिर से ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकली। दोपहर में भी बादल छाए, लेकिन कुछ देर के बाद छंट गए।
मौसम विभाग का अनुमान है कि चार दिनों में उत्तर बिहार के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, मुजफ्फरपुर बारिश होने वाले इलाके के मुख्य केंद्र में नहीं है। बारिश के आसार दरभंगा, मधुबनी और चंपारण में हैं। इधर, जिले में धूप खिलने से पारा भी चढ़ा रहा है। सामान्य अधिकतम तापमान एक डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री अधिक रहा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने वास्तविक अधिकतम तापमान 25.2 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकार्ड किया।

अन्य समाचार