LIC पॉलिसी का ऑनलाइन स्टेटस कैसे करें चेक, जानिए पूरी डिटेल

LIC Policy Status Check: अगर आपके पास भी LIC (life insurance corporation of india) की कोई पॉलिसी है तो आप उसका स्टेट, मैच्योरिटी या प्रीमियम के पैसे के बारे में जानने के लिए अब आपको दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब आप LIC पॉलिसी का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप मैसेज के जरिए भी स्टेटस जान सकते हैं।

ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस
ऑनलाइन स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर विजिट करना होगा। यहां स्टेटस जानने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्टेशन कराने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं देना है। इसके लिए आपको अपनी जन्म तिथि, अपना नाम, पॉलिसी नंबर डालना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप कभी भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आप कोई जानकारी चाहते हैं तो 022 6827 6827 पर फोन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप 9222492224 नंबर पर LICHELP लिखकर भी मैसेज भेज सकते हैं। इसमें मैसेज भेजने पर आपके पैसे नहीं कटेंगे।
SMS के जरिए पाएं जानकारी
मोबाइल में SMS के जरिए भी आप जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 56677 पर SMS भेजना होगा। अगर आपको पॉलिसी का प्रीमियम जानना है तो आप ASKLIC PREMIUM टाइप कर 56677 नंबर पर SMS भेज सकते हैं। अगर पॉलिसी लैप्स हो गई है तो इसके लिए ASKLIC REVIVAL टाइप कर SMS करना होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook ( https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/ ) और Twitter ( https://twitter.com/MoneycontrolH ) पर फॉलो करें।

अन्य समाचार