क्या है Koo App: Twitter को पछाड़ पाएगा, जानें फीचर और कितना लोकप्रिय ये देशी एप

नई दिल्ली: twitter को मात देने के लिए सोशल मीडिया पर एक नया ऐप आ गया है जिसका नाम Koo app है। यहां तक की इसे देसी ट्विटर कहा जा रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में KOO की एंट्री ने काफी धमाल मचा रखा है। यही नहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से लेकर रविशंकर प्रसाद समेत तमाम नेता और सेलिब्रिटीस इस पर अकाउंट बना रहे हैं। इस ऐप पर कई सारे वेरीफाइड सरकारी हैन्डल भी मौजूद हैं।

यहां जानें क्या है KOO ऐप
आपको बता दें कि KOO ऐप ट्विटर की तरह ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस पर एक दूसरे को लोग फॉलो कर सकते हैं। फोटो, ऑडियो, वीडियो शेयर कर सकते हैं। पोल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें डायरेक्ट मैसेज भी भेजे जा सकते हैं। यह ऐप इंग्लिश, हिंदी, कन्नड, तमिल, तेलुगु और मराठी भाषाओं में भी मौजूद है।

किसने और कब बनाया KOO ?
इस KOO ऐप को पिछले साल यानी 2020 में बनाया गया था। इसके फाउंडर अप्रम्या राधाकृष्ण और मयंक बिदावत्क हैं। इन दोनों ने पहले taxi for sure और Red bus जैसे ऐप भी बनाए हैं। KOO ऐप ने अगस्त 2020 में सोशल कैटेगरी में आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज जीता था। वहीं, अब कई केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख हस्तियों के इसे डाउनलोड करने से इसके डाउनलोड काफी ज्यादा बढ़ गए हैं।
Twitter से भिड़ा देसी Koo App: मचा रहा धमाल, जुड़ी बड़ी हस्तियां, जानें इसके बारे में
ऐसे डाउनलोड करें KOO ऐप
KOO ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इतना ही नहीं कंप्यूटर पर चलाने के लिए इसे KOOapp.com पर लॉगिन कर सकते हैं।
Twitter को तगड़ी चेतावनीः नहीं मानी सरकार की बात, तो टॉप अफसर होंगे गिरफ्तार

भारत सरकार और ट्विटर के बीच क्या है विवाद ?
सवाल ये है कि अचानक से इस ऐप पर इतना रुझान क्यों बढ़ गया। माना जा रहा है कि इस देसी ट्विटर को सरकार और ट्विटर के बीच तनातनी का फायदा मिलता दिख रहा है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने ट्विटर से किसान आंदोलन को लेकर विवादित ट्विटर अकाउंट्स हटाने के लिए कहा था। इन अकाउंट्स से माहौल बिगाड़ने वाले ट्वीट किए गए थे। ट्विटर ने पहले इन पर रोक लगा दी। लेकिन बाद में इसे हटा दिया। इसके बाद सरकार ने ट्विटर को चेतावनी दी थी कि अगर ये अकाउंट्स नहीं हटाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए - Newstrack App

अन्य समाचार