Valentine's Day: जरा संभलकर! जल्‍दबाजी की तो जिंदगी भर रुलाएगा मोहब्बत भरा यह तोहफा

रांची, [फहीम अख्तर]। Jharkhand News, Valentine Week 2021, Happy Valentine's Day 2021 सतीश प्रसाद रांची के लोअर चुटिया के रहनेवाले हैैं। उन्हें कुछ दिन पहले वेलेंटाइन वीक से संबंधित लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उस पर बैैंक खाता से संबंधित जानकारी मांगी गई। रांची के हिनू पोखरटोली निवासी श्रीजीत कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ। इनके मोबाइल पर भी लिंक भेजा गया। लिंक होटल ताज में फ्री डेटिंग और महंगे गिफ्ट से संबंधित था। लिंक पर क्लिक करने पर पूरा नाम, पता, खाता नंबर से संबंधित जानकारी वाली विंडो खुल गई। दरअसल, साइबर अपराधी वेलेंटाइन वीक में लोगों को चूना लगाने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैैं। वेलेंटाइन गिफ्ट भेजने के नाम पर साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल पर लिंक भेज रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करते ही खातों से साइबर अपराधी रुपये उड़ा लेंगे। इसे लेकर साइबर थाना की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

मैसेज पर क्लिक करते ही साइबर अपराधियों ने किया कॉल
पिस्का मोड़ इटकी रोड निवासी सुधांशु कुमार को एक मैसेज भेजा गया। मैसेज पर क्लिक करने के बाद एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने वेलेंटाइन वीक से संबंधित क्लिक करने की बात कह पहले फ्री ट्रिप, गिफ्ट का ऑफर किया। इसके बाद खाते का विवरण पूछा। इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की गई है। दरअसल, होटल ताज में डिनर, साथ ही मुफ्त में महंगे गिफ्ट, साइबर अपराधी प्रेमी जोड़ों को बल्क मैसेज भेज कर ये ऑफर दे रहे हैैं। रांची में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर अपराधियों ने लिंक भेजकर खाते से पैसे उड़ाने की कोशिश की। तीनों मामलों में साइबर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।
आरएटी क्रिम्सन मालवेयर भेज रहे फ्रॉड
साइबर अपराधी इन दिनों टेक्स्ट मैसेज के जरिए रिमोट एडमिनिस्ट्रेशन टूल (आरएटी) के क्रिम्सन मालवेयर भेज रहे हैं। इसी टूल के जरिए लोगों के कंप्यूटर और मोबाइल को हैक किया जा रहा है। इस ङ्क्षलक के जरिए कंप्यूटर व मोबाइल के बैकग्राउंड में रहकर साइबर अपराधी रिमोटली एक्सेस कर रहे। यह इतने गोपनीय तरीके से होता है कि सिस्टम आपरेट कर रहे व्यक्ति को कुछ पता नहीं होता।
ऐसे बचें इन साइबर फ्रॉड से
साइबर अपराधी टेक्स्ट मैसेज के जरिए अलग-अलग समय और परिवेश के अनुसार रिमोट एडमिनिस्ट्रेशन टूल के क्रिम्सन मालवेयर लिंक बनाकर भेजते हैं। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। बैंक खातों से संबंधित जानकारियां भी शेयर नहीं करें। सुमित प्रसाद, डीएसपी सह थाना प्रभारी साइबर थाना रांची।

अन्य समाचार