मां के बिना एक पल भी सुकून से नहीं रह सकती टीवी की ये पांच खूबसूरत हसीनाएं, एक तो है तलाकशुदा

बॉलीवुड की ही तरह टीवी धारावाहिक की दुनिया भी कम खूबसूरत नहीं है। टीवी धारावाहिकों में कई बड़ी फेमस और खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम से अपने करोड़ों फैंस बनाए हैं। आज के दौर में बॉलीवुड हो या फिर टीवी धारावाहिक दोनों ही तरफ बड़ी ही खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियां हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अपनी मां का साथ कभी नहीं छोड़ती हैं, उन्हें हमेशा अपने साथ ही रखती हैं।

कांची सिंह
टीवी धारावाहिकों में अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस के लिए फेमस कांची सिंह को तो आप सभी जानते होंगे। कांची सिंह ने और प्यार हो गया और यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। इन्हें करने के बाद कांची सिंह को फैंस का बहुत प्यार मिला। यह बात आपको शायद ही पता होगी कि कांची सिंह अपनी मां को हमेशा साथ ही रखती हैं। कांची सिंह की मां शो के सेट पर भी उनके साथ रहती हैं। कांची अपनी मां से बहुत प्यार भी करती हैं।
दिव्यंका त्रिपाठी
टीवी दुनिया की लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी अपने करोड़ों फैंस बना चुके हैं। आपको बता दें कि दिव्यंका त्रिपाठी भी अपनी मां को हर वक्त अपने साथ रखते हैं। शादी हो जाने के बाद भी दिव्यांग की मां हमेशा उनके साथ रहती हैं। इसका कारण बस यही है कि दिव्यंका अपनी मां से बहुत प्यार करती है और उन्हें अपनी मां के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है।
जन्नत जुबेर
छोटी सी उम्र से ही टीवी की दुनिया में अपने करोड़ों फैंस बनाने वाली उभरती अभिनेत्री जन्नत जुबेर काफी पॉपुलर हैं। सिर्फ टीवी पर ही नहीं जन्नत जुबेर सोशल मीडिया पर भी बहुत फेमस है। बहुत ही कम समय में जन्नत काफी आगे बढ़ रही है। बता दें की जन्नत अपनी मां के बिना बिल्कुल भी नहीं रह पाती हैं। जन्नत अक्सर अपनी मां के साथ नजर आती हैं।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर एक लंबे समय से टीवी की बहुत ही पॉपुलर और जानी मानी अभिनेत्री हैं। जेनिफर विंगेट एक लंबे अरसे से टीवी पर काम कर रही है। इन्होंने बहुत सारे धारावाहिकों में काम किया है। लेकिन हाल ही में इन्होंने सीरियल सरस्वतीचंद्र और बेपनाह जैसे धारावाहिक में काम कर कर फैंस का काफी प्यार बटोरा है। जेनिफर अपनी मां के बिना एक पल भी नहीं रहती हैं। अपने तलाक के बाद यह अपनी मां के साथ ही रहती हैं।

अन्य समाचार