बढ़ रही गर्मी पर कोहरे को वजह बता रेलवे यहां रद्द कर रहा ट्रेनें, यात्रियों की परेशानी बढ़ी, देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है, बिहार की राजधानी पटना समेत राज्यभर में कहीं भी कोहरे की स्थिति नहीं बन रही है। यहां तक कि बिहार से सटे पड़ोसी राज्यों में भी कोहरा पूरी तरह खत्म हो चुका है, लेकिन रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को अब भी कोहरा ट्रेनों के परिचालन में बाधा डाल रहा है। इसी तर्क के सहारे पूर्व मध्य रेलवे पटना समेत जोन के अलग-अलग स्टेशनों से आने-जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों के रद्द होने से पूर्व में आरक्षण करा चुके यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। 

पूर्व मध्य रेल ने पांच जोड़ी ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में निरस्त किया है, जबकि दो जोड़ी ट्रेनों को एक अप्रैल तक के लिए पूरी तरह निरस्त कर दिया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने इसकी सूचना निकाल दी है। खास बात यह है कि जिन ट्रेनों को रद्द किए जाने की घोषणा हुई है, उनमें सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं, जिनमें खासकर पटना से नई दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति, पाटलिपुत्र से आने-जाने वाली कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल हैं। 
भागलपुर आनंद विहार स्पेशल, गया नई दिल्ली महाबोधि स्पेशल ट्रेन समेत कुल पांच जोड़ी ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द होंगी। पूर्व मध्य रेल ने अलीपुरद्वार से दिल्ली और दिल्ली से अलीपुरद्वार स्पेशल ट्रेन के अलावा अजमेर सियालदह तथा सियालदह अजमेर स्पेशल को एक अप्रैत तक के लिए पूरी तरह निरस्त कर दिया है। वहीं, ट्रेनों के रद्द होने को लेकर बिहार दैनिक यात्री संघ के महासचिव शोएब कुरैशी ने कहा कि रेलवे यात्रियों को जानबूझकर कर परेशानी में डाल रहा है। 
  रेलवे बोर्ड के आदेश पर कोहरा के चलते कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। डीडीयू से कानपुर व इटावा के बीच में अब भी कोहरा रहने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बाधा आ रही है। इसी वजह से ट्रेनें रद्द हुई हैं। उन्होंने कहा कि बक्सर व डीडीयू के बीच भी रात के समय कोहरा की स्थिति बन रही है। - राजेश कुमार, सीपीआरओ, पूमरे 
ये ट्रेनें की गई हैं निरस्त ट्रेन संख्या    कहां से कहां         फेरे        निरस्तीकरण के दिन    31 मार्च तक निरस्तीकरण की तिथि 02393        राजेंद्र नगर नई दिल्ली    प्रतिदिन    बुधवार            मार्च तक 02394        नई दिल्ली राजेंद्र नगर    प्रतिदिन    गुरुवार            एक अप्रैल तक  02561        जय नगर नई दिल्ली    प्रतिदिन    गुरुवार            मार्च में चार, 11, 18, 25 02562        नई दिल्ली जयनगर    प्रतिदिन    शुक्रवार            मार्च में 5, 12,19, 26 02397        गया नई दिल्ली        प्रतिदिन    सोम, शुक्र, रवि        मार्च में 02398        नई दिल्ली गया        प्रतिदिन    मंगल, शनि, सोम        मार्च में 02367        भागलपुर आनंद वि.    प्रतिदिन    मंगल, गुरु            मार्च में 02368        आनंद वि भागल        प्रतिदिन    बुध, शुक्र            मार्च में 02549        कामख्या आनंद वि    प्रतिदिन    बुध, शुक्र, रवि        मार्च में 02550        आनंद वि कामख्या    प्रतिदिन    शुक्र, रवि, मंगल        दो अप्रैल तक 
 

अन्य समाचार