मुख्यमंत्री ने न सिर्फ बिहार बल्कि देश को भी दिशा देने का किया कार्य

मुख्यमंत्री का 70 वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया

पत्रकार भवन में जेडीयू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजन
फोटो संख्या - 3
कैप्शन - पत्रकार भवन में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल जिला परिषद अध्यक्ष, जेडीयू जिलाध्यक्ष व अन्य।
सीवान। हिन्दुस्तान संवाददाता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में शहर के पत्रकार भवन में सोमवार को मनाया गया। जेडीयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर के नेतृत्व में केक काटा गया, वहीं मुख्यमंत्री के जनसरोकार के कार्यों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न सिर्फ बिहार बल्कि देश को भी दिशा देने का कार्य किया है। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री छात्र, युवा व महिलाओं समेत हर वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, मंसूर आलम, राजेश्वर चौहान व इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार निर्विवाद नेता है, बिहार के विकास के लिए हर पल कृतसंकल्पित हैं। मौके पर पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, जेडीयू नेत्री सुनीता यादव, सुशीला देवी, उमा देवी, निर्मला जायसवाल, कमरुन निशा, नंदलाल राम, जयनाथ ठाकुर, मोहन प्रसाद राजभर, डॉ. सीबी मिश्रा, मोनू सिंह, विजय ठाकुर व अमित कुमार थे।
केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन
बसंतपुर/गोरेयाकोठी। स्थानीय डाकबंगला परिसर में पार्टी प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवसर पर केक भी काटा गया। हरेराम कुशवाहा, शिवजी ठाकुर, मनोज पटेल, आयुष्मान शुक्ला, कमल महतो, अशोक प्रसाद समेत कई मौजूद थे। वहीं गोरेयाकोठी प्रखंड अध्यक्ष आजाद खां के नेतृत्व में कर्णपुरा के माधव सिंह पटेल संस्कृत विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर केक काटा गया।
केक काट मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
भगवानपुर हाट। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन मनाया गया। जदयू के वरिष्ठ नेता कुंदन प्रसाद व युवा नेता डॉ. उमाशंकर साहू ने केक काट मुख्यमंत्री श्री कुमार का जन्मदिवस समारोह मनाया। मौके पर संजय शर्मा, मनोज शर्मा, नीरज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, शंकर साह, मंतोष कुमार व जितेन्द्र साह थे।
नीतीश कुमार ने बिहार में लिखी विकास की गाथा
बोले पप्पु सिंह
धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री नीजीश का जन्मदिन
सकारात्मक क्षेत्रों में विकास की किरण पहुंचा रहे हैं
फोटो-8. जीरादेई में नीतीश कुमार के जन्मदिन पर बिस्कुट का वितरण करते पप्पू सिंह।
जीरादेई। एक संवाददाता
प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को विकास पुरुष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 70 वां जन्मदिन जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नेता के साथ महानायक हैं जो विकास के वाहक के रूप में जाने जाते हैं। उनकी नीतियों का अनुकरण पूरे भारत में हो रहा है। बताया कि उनका साहस अकल्पनीय है। राज्य में पूर्ण शराब बंदी, उत्तम सड़कें व प्रकाशमान बिहार इसका उदाहरण है। सांसद प्रतिनिधि लालबाबू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार सभी सकारात्मक क्षेत्रों में विकास की किरण पहुंचा रहे हैं। मौके पर राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर कुमार, अनिल सिंह, डॉ. विजय सिंह, अशरफ अंसारी, राज कुमार ठाकुर, ललन पासी, धन जी प्रसाद, श्रीराम चौहान, वकील ठाकुर, शिब्बू अंसारी, पंचम चौहान, केबी सिंह, संजय सिंह, रामेश्वर सिंह, हरिकांत सिंह, शिवजी यादव, विकास कुमार, सुरेश महतो, योगेंद्र शर्मा, अफसर अंसारी, संतोष तुरहा, अर्जुन कुशवाहा, अखलेन्द्र तिवारी व राजेश चौहान थे।
कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन
महाराजगंज। प्रखंड के कई बूथों पर जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया। जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कसदेवरा मिडल स्कूल में मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया। कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार का जन्मोत्सव विकास दिवस के रूप में पूरे बिहार में मनाया जा रहा है। इधर टेघड़ा पंचायत के बंगरा गांव के बूथ संख्या 75 पर जदयू प्रवक्ता प्रो. अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
जन्मदिन मनाया गया
तरवारा। जदयू कार्यकर्ताओं ने तरवारा बाजार में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। सारण प्रमंडल मीडिया प्रभारी निकेश चन्द्र तिवारी व जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार राम, मंटू कुमार सिंह,अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश कुशवाहा, दीपू साह, प्रमोद यादव, लालबाबू मांझी, पंचायत अध्यक्ष कृष्णा नंद तिवारी, बूथ अध्यक्ष सोनू तिवारी थे।
मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया
मैरवा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया। नगर धर्मशाला में प्रमुख कमला सिंह और जदयू नेता प्रकाश चन्द्र ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कहा कि नीतीश कुमार को विकास पुरूष के रूप में लोग जानते हैं। उनका जन्मदिन भी विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। मौके पर मुरली पटेल, मोहन राजभर, धीरेन्द्र पांडेय थे।

अन्य समाचार