मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन एनएच किनारे पलटा, 20 जख्मी

लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर मोड़ स्थित एनएच 80 के किनारे बुधवार की देर रात मजदूरों से लदा बीआर 53 ए- 6564 नंबर की टाटा 407 मालवाहक वाहन पलट गया। इससे उसपर सवार 20 मजदूर जख्मी हो गए। सभी मजदूर रबी फसल की कटनी के लिए बड़हिया टाल जा रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मी मजदूरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया। बड़हिया टाल क्षेत्र के हजारों एकड़ खेत में रबी फसल पक कर तैयार हो गई है। उसकी कटनी के लिए बिहार के जिलों के अलावा झारखंड मजदूर पहुंचते हैं। अधिकतर ट्रेनों का ठहराव बड़हिया स्टेशन पर नहीं होने के कारण किसान मजदूरों को सड़क मार्ग से बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्णिया जिला से मजदूर लेकर टाल जा रहा वाहन दरियापुर मोड़ स्थित एनएच 80 के किनारे पलट गया। सड़क किनारे गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण उक्त हादसा हुआ। इसमें भागलपुर जिला के बीहपुर थाना अंतर्गत हरिओ निवासी पपली दास की 60 वर्षीय पत्नी आभा देवी, पूर्णिया जिला अंतर्गत मोहनपुर, खुलसा निवासी राजेश मंडल की पत्नी रेखा देवी, सोनेलाल मंडल की पत्नी सुशीला देवी, थाना रुपौली, नागदरी निवासी इंद्र शर्मा की पुत्री कुसुम कुमारी, मोहनपुर निवासी भिखारी पासवान की पत्नी रेखा देवी, नागदरी निवासी छट्ठू शर्मा की पुत्री लता कुमारी, बहादुर मंडल की पत्नी बिरण देवी, खुलसा निवासी संजय ठाकुर की पुत्री चैता कुमारी, मोहनपुर निवासी कैलू पासवान की पुत्री फुदो कुमारी, नागदरी निवासी लौंगी पासवान के पुत्र बादल पासवान एवं बादल पासवान की पुत्री तन्नू कुमारी, मोहनपुर निवासी अवधेश पासवान की पत्नी चनिया देवी, भिरंदन मंडल की पत्नी शैलजा देवी, नागदरी निवासी कुंदन शर्मा की पुत्री अनिता कुमारी, बच्चू शर्मा की पत्नी कामो देवी, स्व खीरी शर्मा की पत्नी सोनिया देवी,खुलसा निवासी जयकांत मंडल की पत्नी उषा देवी,संजय ठाकुर की पत्नी रीता देवी, सोनेलाल मंडल की पुत्री किरण कुमारी एवं मोहनपुर निवासी पूरन मंडल की पत्नी समतलीया देवी है। इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल लखीसराय में किया जा रहा है।


शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार