IND vs ENG: पहले विराट कोहली को किया आउट फिर बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा के सिर पर मारी तेज बाउंसर, मैदान पर बुलाना पड़ा फिजियो

IND vs ENG, 4th Test, England tour of India, 2021: भारत ने इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक चार विकेट पर 80 रन बनाये। लंच के समय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 32 रन पर खेल रहे थे। अजिंक्य रहाणे (27) लंच से ठीक पहले पवेलियन लौटे। भारत ने पहले सत्र में चेतेश्वर पुजारा (17) और कप्तान विराट कोहली (शून्य) के भी विकेट गंवाये। भारत अभी इंग्लैंड से 125 रन पीछे है।

भारत की ओर से रोहित शर्मा एक तरफ से पारी को संभाले हुए हैं। रोहित शर्मा ने 106 गेंदों में 32 रन बना लिए हैं। भारतीय पारी के 31वें ओवर में बेन स्टोक्स की एक गेंद जाकर सीधे रोहित शर्मा के हेल्मेट से टकरा गई। रोहित के हेलमेट पर गेंद लगते ही अंपायर ने तुरंत ही मैदान के बाहर मौजूद फिजियो को बुलाने का इशारा किया। हालांकि, इस दौरान अच्छी बात यह रही कि रोहित शर्मा चोटिल नहीं हुए।
सीरीज में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए विराट कोहली
रोहित शर्मा से पहले बेन स्टोक्स ने एक बाउंसर के जरिए कप्तान विराट कोहली को आउट किया था। विराट कोहली जब भी मैदान पर आते हैं उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होती है। इस सीरीज में ये दूसरी बार विराट कोहली खाता खोले बिना ही आउट हो गए। कोहली के आउट होने के बाद एक बार फिर भारतीय पारी लड़खड़ाती दिखाई पड़ रही है।
Physio: "Where did you get hit" Rohit: "In Sardar Patel Stadium" Physio: "Wrong answer. Try phone a friend." Rohit: "Oh sorry, Narendra Modi Stadium"#INDvENG | #ENGvIND | #INDvsENG pic.twitter.com/RxO2mlG4es
अजिंक्य रहाणे भी नहीं खेल सकें बड़ी पारी
अजिंक्य रहाणे ने आते ही कुछ आकर्षक चौके लगाये लेकिन लंच से ठीक पहले जेम्स एंडरसन की स्विंग लेती खूबसूरत गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में बेन स्टोक्स के सुरक्षित हाथों में चली गयी। भारत ने इस तरह से पहले सत्र में 56 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाये। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाये थे और इस तरह से भारत उससे अभी 125 रन पीछे है।

अन्य समाचार