प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को ले प्रधानाध्यापकों की बैठक संपन्न

मुंगेर । आगामी आठ मार्च से आरंभ होने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में पदाधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लोकेश राय ने की। बैठक में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान आठ मार्च को जागरूकता रैली निकालने के साथ-साथ, विशेष नामांकन अभियान को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई। लोकेश राय ने कहा कि सरकार की मंशा है किसी मुहल्ले में कोई भी बच्चा अनामांकित ना रहे । सरकार की इस अभियान की सफलता को लेकर कई जानकारियों से अवगत कराया गया है। आठ मार्च को सुबह में प्रभात फेरी निकाली जएगी। जिसमें शिक्षा सेवक, विद्यालय के बच्चे व पदाधिकारीगण के अलावे शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहेंगी। नौ मार्च को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कर के प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान के लिए परिचर्चा होगी। आठ मार्च से ही विद्यालय में नामांकन प्रारंभ होगा। यह अभियान 20 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, जीविका बीपीएम अंजू कुमारी, केआरपी फुलवर देवी, बीआरपी विश्वजीत कुमार सहित प्रधानाध्यापक एवं संकुल समन्वयक मौजूद थे। मिट रहा है फाग गायन का चलन

नामांकन के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान यह भी पढ़ें
मुंगेर । फागुन महीना का आगमन होते ही गांवों में शाम ढलते ही चौपाल सज जाती थी। ढोलक की थाप पर होली के गीत गूंजने लगते थे। गांव समाज के सभी वर्ग के लोग चौपाल में भाग लेते थे। होली गीत और जोगिरा के गायन से गांव में उमंग की लहर दौड़ पड़ती थी। रोजी रोटी की तलाश में गए लोग भी फागुन का महीना शुरू होते ही गांव लौट आते थे। फाग के गायन से सामाजिक समरसता का माहौल कायम हो जाता था। बिना भेदभाव के होली के मनभावन गीत, ढोल मंजीरा, झाल की मधुर आवाज से लोगों में एक नया जोश एवं उमंग पैदा होता था। यह सब बातें अब बीते दिनों की बात हो गई है। अब होली पर डीजे पर अश्लील गीत सुनाई देते हैं। होली गीत के गायक संजय कुमार सुमन ने बताया कि लोग जब फागुन महीना के समय गीत गाते थे- मधु मालर वहै वहियार, महीना फागुन के सबके बलमुआ घर रे आंगनमा, हमरो बलम परदेस महिनमा फागुन महिनमा गीत गाते थे। वहीं, महिलाओं भी पुरुष से आगे बढ़कर होली की गीत गाती थी।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार