पंचायत चुनाव में भाजपा उतारेगी उम्मीदवार

संवाद सूत्र, प्रतापगंज (सुपौल): बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा के निर्देशानुसार मंडल इकाई कार्यसमिति प्रतापगंज की बैठक रविवार को पारख जैन धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष चंद्रगुप्त मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के पद पर पार्टी स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव लड़ने को ले विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए पार्टी द्वारा जिला स्तर से पर्यवेक्षक प्रभारी के रूप में प्रभु कुमार मेहता एवं उमेश कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया था। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा चुनाव में पंचायत समिति सदस्य एवं •ालिा परिषद सदस्यों को प्रत्येक मंडल में समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का लिया गया संकल्प सराहनीय है। प्रभारी सह सरायगढ़ भपटियाही पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जो भी लाभकारी योजनाएं चलाई जाती है वह स्थलीय राजनीति के कारण जमीनी स्तर पर पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाता है। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचने में कठिनाई आती है। ऐसी स्थिति में प्रदेश भाजपा का लिया गया यह निर्णय उचित है। मंडल प्रभारी सह युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी होने के साथ-साथ विश्व की सबसे बड़ी सदस्यता वाली पार्टी है। जिसका उदाहरण आज देखने को मिल रहा है कि पंचायत समिति सदस्य पद एवं जिला परिषद सदस्यों के उम्मीदवारों की होड़ मची हुई है। बैठक में महामंत्री विजय कुमार, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्र वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र दास, प्रखंड उप प्रमुख सह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष भिडवार, प्रमोद कुमार दास, जितेंद्र प्रसाद भगत, राजकुमार रमण, सुमन कुमार झा, सुभाष चंद्र मिश्र, प्रभु नारायण मंडल, विवेकानंद ठाकुर, उमेश कुमार गांधी, जयकृष्ण मंडल, मुकेश कुमार मंडल, रामदेव कामैत, महेश मिश्र, ज्योति कुमारी, सुकरिता देवी, मिलन देवी, राजकुमार राम, शिव नारायण शर्मा, ब्रह्मदेव पासवान, भूषण कुमार कर्ण आदि मौजूद थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए गए कई कार्यक्रम यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार