Rashmika Mandanna के नक्शेकदम पर चले Prabhas, मुंबई में ढूंढ रहे है नया आशियाना

Like Rashmika Mandanna Prabhas too wants to buy a new home in Mumbai: हाल ही में साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना के मुंबई में नया घर लेने की खबरें सामने आई थी। एक्ट्रेस ने अपना नया घर साउथ सिनेमा की तरह बॉलीवुड में बढ़ती व्यस्तता की वजह से लिया था। इसके बाद अब रिपोर्ट्स हैं कि साउथ सुपरस्टार प्रभास भी मुंबई में एक नया आशियाना तलाश रहे हैं। इसकी वजह उनकी बॉलीवुड में बढ़ती व्यस्तता है। बाहुबली स्टार इन दिनों तान्हाजी फेम निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में ही चल रही है। इसी वजह से एक्टर का हैदराबाद और मुंबई के बीच लगातार आना-जाना रहता है। ऐसे में प्रभास अब मुंबई में भी एक घर खरीदने की प्लानिंग में हैं ताकि वो बेहतर तरीके से काम कर सके।

साउथ सुपरस्टार प्रभास सिर्फ आदिपुरुष ही नहीं, बल्कि कई पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वो केजीएफ 2 फेम निर्देशक प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म सालार में भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण के साथ निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। प्रभास की बढ़ती फैन फॉलोइंग की वजह से उन्हें कई बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। बीते दिनों चर्चा थी की यशराज फिल्मस भी प्रभास के साथ काम करने की योजना में हैं। अगर प्रभास यशराज बैनर की फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो आने वाले वक्त में हिंदी सिने जगत में उनकी मौजूदगी और भी बढ़ने वाली है। इसीलिए प्रभास अपने हैक्टिव वर्क शिड्यूल के चलते मुंबई में भी घर खरीदने वाले हैं।
प्रभास के दोस्त और को-स्टार राणा दग्गुबाती ने भी मुंबई में इसी वजह से एक नया घर खरीदा था। जबकि रश्मिका मंदाना ने भी हाल ही में मुंबई में अपना नया आशियाना बनाया है। तो क्या प्रभास का ये फैसला आपके हिसाब से सही है। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

अन्य समाचार