Trailer: 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर आउट, पिंकी की जान का दुश्मन बना संदीप

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर नंबर 2 आउट हो गया है। सस्पेंस से भरी ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अनुमान तो लगाया जा सकता है, लेकिन वाकई में फिल्म की स्टोरी क्या होगी? इस पर कुछ भी कह पाना बेहद मुश्किल है।

पिंकी और संदीप की स्टोरी रेलवे स्टेशन से शुरू होती है। इसके बाद संदीप पिंकी को मारने की कोशिश करता है। साथ ही वो पिंकी को सीमा से बाहर ले जाने की भी बात करता है। इस ट्रेलर के दौरान कई बार परिणीति, अर्जुन को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। तो कई बार अर्जुन उनका गला दबाते देखे जा रहे हैं। हालांकि ट्रेलर का लास्ट सीन बज को और भी ज्यादा हाई करने वाला है। आखिरी सीन में अर्जुन, परिणीति को सूनसान जगह पर ले जाकर उनका गला दबा देते हैं। ऐसे मे क्या संदीप पिंकी को जान से मार देगा? इस सवाल का जवाब पाने के लिए फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। जिसका पहला ट्रेलर 4 मार्च 2020 को रिलीज किया गया था। पिछले ट्रेलर के मुताबिक ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इसकी रिलीज डेट पर रोक लग गई थी। वहीं अब नए डेट के मुताबिक फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों पर धमाल मचाने आ रही है।
'संदीप और पिंकी फरार' के जरिए परिणीति और अर्जुन की जोड़ी दोबारा वापसी करने जा रही है। इससे पहले ये जोड़ी फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आई थी। इस फिल्म में नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

अन्य समाचार