सांस्कृतिक जत्था ने प्रवेशोत्सव के तहत किया जागरूक

उल्लास

स्कूलों को गुब्बारों से सजाने का चल रहा काम
8 मार्च से 20 मार्च तक नव नामांकन अभियान
फोटो-9. बुधवार को हसनपुरा में नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक करते कलाकार।
हसनपुरा। एक संवाददाता
एक तरफ राज्य सरकार के निर्देश पर बच्चों के नव नामांकन के लिए विशेष अभियान प्रवेशोत्सव का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। जहां क्षेत्र के सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों को गुब्बारे आदि से साज सजावट कर इस अभियान के तहत नव नामांकन से संबंधित प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं प्रखंड परिसर में बुधवार को सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रवेशोत्सव को ले लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान बिहार शिक्षा परियोजना के तहत चलाया जा रहा है। अभियान 8 मार्च से 20 मार्च तक चलाया जाना है। वहीं सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकार नारे लगाते हुए कहा कि खुश्बू हो हर फूल में, हर बच्चा स्कूल में। यह कार्यक्रम सहुली प्राइमरी स्कूल बालक व रजनपुरा मिडिल स्कूल में किया गया। मौके पर टीम लीडर घनश्याम बाबू प्रसाद, वीरेंद्र यादव, कृष्णा यादव, रिषि यादव, दिलीप राम, श्याम किशोर राम, निपु कुमारी, राबया खातून, मुनमुन पंडित व सोनू राम थे।

अन्य समाचार