शहर में गाजे-बाजे व हाथी-घोड़े के साथ निकाली गयी शोभा यात्रा

गोपालगंज। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में गुरुवार को दोपहर बाद गाजे-बाजे व हाथी-घोड़े के साथ शोभा यात्रा सह शिव बारात निकाली गयी। बंजारी रोड स्थित पुलिस लाइन शिव मंदिर से इसकी शुरुआत की गयी। जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा बंजारी रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, सिनेमा रोड, जंगलिया मोड़, आंबेडकर चौक, अस्पताल रोड, घोष मोड़, पुरानी चौक,ब्रह्म चौक,मेन रोड, मौनिया चौक व कलेक्ट्रेट रोड आदि सड़कों पर निकाली गयी। इस दौरान हर-हर महादेव,जय भोले शंकर, ऊं नम: शिवाय आदि नारों से पूरा का पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। भगवान शिव,पार्वती और अन्य देवी-देवताओं व गणों आदि रूप धारण कर श्रद्धालु बारात में शामिल हुए। यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिप अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, नगर परिषद के चेयरमैन हरेन्द्र कुमार चौधरी, हम के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा, पुलिस लाइन के सार्जेन्ट मेजर, राजेन्द्र कुमार, गोरखनाथ शर्मा, मनीष किशोर नारायण, राजीव कुमार पलटू, सन्नी सिंह विकास, राजीव सिंह तोमर,राजकरण गुप्ता, अर्जुन मांझी आदि सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

अन्य समाचार