आज से शुरू होगा तीन दिवसीय चौथा भोजपुरी महोत्सव

युवा के लिए

तैयारी पूरी
कार्यक्रम के पहले दिन निकाला जाएगा रंग जुलूस
दूसरे दिन सांसद करेंगे इस कार्यक्रम का उद्घाटन
भगवानपुर हाट। एक संवाददाता
प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर कॉलेज परिसर में 12 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले चौथे राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के तैयारी को अंतिम रूप देने को लेकर गुरुवार को कार्यसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डॉक्टर हरेन्द्र सिंह ने की। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और इसे अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव को लेकर कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इसे एक यादगार महोत्सव बनाने की तैयारियां चल रही है। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उमाशंकर साहू ने कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रकाश डाला। बताया कि यह आयोजन भोजपुरी भाषा आन्दोलन, भोजपुरी साहित्य, कविता, सभ्यता-संस्कृति से लबरेज होगा और यह भोजपुरी को एक नई ऊंचाई देगा। तीन दिनों का यह कार्यक्रम गांव-गंवई की मनोरम, पौराणिक और आधुनिक भोजपुरिया समाज के एक सुंदर संगम के रूप में याद किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को रंग जुलूस निकला जाएगा। इसमें ग्रामीण सभ्यता-संस्कृति की बानगी दिखाई जाएगी। रंग जुलूस में बैलगाड़ी, घोड़ा, पालकी, सिंघा, डंका, भोजपुरिया परिधान और चलंत झांकी का प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय परिक्षेत्र में किया जाएगा। दूसरे दिन शनिवार को स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ विधान पार्षद बीरेन्द्र नारायण यादव, विधायक विजयशंकर दूबे, पूर्व मंत्री राणा रंधीर सिंह सहित क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, अब्दुल कादिर, मनोज शर्मा थे।

अन्य समाचार