गौरी संग भोलेनाथ काशी में खेलत होरी..

युवा के लिए

उल्लास
महाशिवरात्रि पर चकरी बाजार में होली गीतों की शुभ
गांव-जवार के लोगों ने गाया होली का पारंपरिक गीत
फोटो : 23 रघुनाथपुर के चकरी बाजार में गुरुवार को होली की पारंपरिक गीत गाते गांव-जवार के लोग।
रघुनाथपुर। एक संवाददाता
प्रखंड के चकरी बाजार में महाशिवरात्रि के मौके पर फाग (होली गीत) का आयोजन किया गया। चकरी शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस पारंपरिक होली गीत-गवनई में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को नमन किया गया। गौरी संग भोलेनाथ काशी में खेलत होरी और शिवशंकर संग होली खेले गौरा पार्वती की गीत गाते हुए श्रद्धालुगण झूम उठे। होली गीतों के इस कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा भवानी के वंदना से हुई, बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली और राधा घोरअ ना अबीर, राधा घोरअ ना अबीर बगिया में अइले कन्हैया होली गीत पर झाल और मृदंग खूब बजे। सिया निकले अवाधवा की ओर होरिया खेले राम लला, बंगला में उड़ेला अबीर हो लाला बंगला में उड़ेला अबीर, बाबू कुंवर सिंह तेगवा बहादुर, होली खेलत रघुवीरा अवध में ही खेलत रघुवीरा, सिया संग राम खेलत होरी, राम खेले होली लक्ष्मण खेले होली, अब ना जायब देब आसाम भले घरे हम खायब नून रोटिया आदि अनेक होली गीतों की प्रस्तुति ग्रामीणों ने की। पारंपरिक होली गीत को देखने और सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बड़े मजे के साथ बड़ों-बुजुर्गों के साथ नौजवान भी होली गीत गायन में भाग लिए। होली गीत गवनई में रामबिगु साह, अभिमन्यु सिंह पटेल, केशव राम, मनोज गुप्ता, सुजीत कुमार निराला, भूषण राम, रामनाथ सिंह, योगेंद्र व्यास, दिलीप भगत, कोमल राम, जयलाल भगत, बेचू राम, विरधन साह, विकास पांडेय सुरेश शर्मा व वकील साह ने भाग लिया।

अन्य समाचार