कुचायकोट में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी गहमागहमी

कुचायकोट। एक संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सरगर्मी बढ़ गई है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। संभावित प्रत्याशी जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल के आरटीपीएस पर चक्कर लगा रहे हैं। प्रखंड कार्यालय में वोटर लिस्ट लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। पंचायत चुनाव को लेकर 4 सौ 50 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमे 18 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक मतदान केन्द्र खजूरी पंचायत में व सबसे कम दुर्ग मटिहनिया में बनाए गए हैं। 307 भवनों में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव का डिस्पैच सेंटर प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक उच्चतर विद्यालय को बनाया गया है। विद्यालय में ही आठ कमरों को वज्रगृह बनाया जा रहा है। विद्यालय में चुनाव के बाद मतगणना का कार्य होगा। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए जाएंगे। प्रखंड में जिला परिषद के 04,बीडीसी के 44,मुखिया के 31,सरपंच के 31,पंच के

432 व वार्ड सदस्य के इतने ही पदों के लिए चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। उधर, स्थानीय प्रखंड स्थित सभागार भवन में बीएलओ की बैठक हुइ। बैठक में वोटर लिस्ट उपलब्ध कराया गया। बीडीओ वैभव शुक्ला ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। प्रशासनिक तैयारी की जा रही है।

अन्य समाचार