महम्मदपुर में 50 हजार की संपत्ति चोरी

महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव के द्वारिका साह के घर में पिछले दरवाजे से घुसकर चोरों ने कपड़ा, बर्तन ,नगदी, आभूषण सहित 50 हजार रुपए से अधिक संपत्ति चुरा ली। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम श्राद्ध संस्कार के बाद परिजन रात में सोने चले गए। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मामले में महम्म्मदपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी है। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

अन्य समाचार